फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: कूलर की फैक्ट्री में आग लगी, लाखों का सामान जला

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजीपुर। जिले के दो अलग- अलग थाना क्षेत्र में शुक्रवार की देर रात शॉर्ट-सर्किट से कूलर की फैक्ट्री में आग लगने से लाखों रुपये का सामान जलकर नष्ट हो गया। वहीं झोपड़ी में आग लगने से पांच बकरियों की झुलसकर मौत हो गई। एक भैंस, एक गाय और दो बकरियां झुलस गईं। कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका।
विज्ञापन

मरदह: जलालापुर गांव निवासी जवाहर लाल यादव सिगेंरा- बेलसड़ी चट्टी पर कूलर फैक्ट्री में देर रात शाॅर्ट-सर्किट से आग लग गई। जानकारी होते ही फैक्ट्री संचालक घटना स्थल पर पहुंच गए। ग्रामीण जब तक आग पर काबू पाते सारा सामान जलकर नष्ट हो गया। जवाहर लाल यादव ने बताया कि फैक्ट्री में कूलर की बॉडी, फाइबर, तैयार कूलर, डाई पैटर्न, प्लास्टिक के पर्दे जलकर नष्ट हो गए। करीब नौ -दस लाख का सामान जल गया। बताया कि फैक्ट्री के पास हाईटेंशन तार है। इससे हमेशा दुर्घटना का खतरा बना रहता है। इसको लेकर बिजली विभाग की शिकायत की गई, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की गई। कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। सिधागरघाट : क्षेत्र के अवराकोल निवासी शैलेंद्र राम की झोपड़ी में रात में अज्ञात कारणों से आग लग गई। इसमें पांच बकरी की मौत हो गई। साथ ही एक भैंस, एक गाय और दो बकरी गंभीर रूप से झुलस गई। आग लगने के समय परिवार के लोग दूसरे कमरे में भोजन कर रहे थे। आग की लपट देख पड़ोसी शोर मचाने लगे। कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। पीड़ित की सूचना पर पहुंचे क्षेत्रीय लेखपाल कृष्ण मुरारी तिवारी ने घटना स्थल का निरीक्षण कर क्षति का आंकलन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें