फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: किसानों के मुद्दों को लेकर जिला मुख्यालय पर आंदोलन 26 को

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजीपुर। भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी एवं किसान सभा की बैठक शुक्रवार को नंदगंज के शादियाबाद मोड़ पर हुई। तय किया गया कि किसानों के विभिन्न मुद्दों को लेकर 26 नवंबर को जिला मुख्यालय पर आंदोलन किया जाएगा। किसान सभा के राष्ट्रीय सचिव व पूर्व विधायक राजेंद्र यादव ने कहा कि सरकार की नीतियां किसान विरोधी हैं। इसके कारण उनका जीवन दुष्कर हो गया है। खेती-किसानी व गांव बर्बादी की ओर बढ़ रहे हैं। खेती लागत महंगी है। उत्पादन सस्ता है। उन्होंने कहा कि सरकार की कारपोरेट परस्त नीतियों से किसानों, गांवों की अर्थव्यवस्था चौपट हो रही है।काले कृषि कानूनों के चलते दिल्ली बॉर्डर पर किसानों ने 380 दिन लगातार आंदोलन किया। विवश होकर सरकार ने उनको वापस किया। किसानों से एमएसपी कानूनी गारंटी, स्वामीनाथन आयोग की रिपोर्ट लागू करने, आंदोलनकारियों से मुकदमे वापस करने, मृतक किसानों को मुआवजा देने आदि मुद्दों पर समझौता किया गया। जिसे आज तक लागू नही किया गया। इसलिए 26 नवंबर को राष्ट्रव्यापी आंदोलन जिला मुख्यालयों पर होगा। भाकपा राज्य कार्यकारिणी सदस्य अमेरिका सिंह यादव ने कहा कि सरकार अलोकतांत्रिक है। आंदोलनकारियों की जायज मांगों को भी नहींं मानती है। नंदगंज चीनी मिल को आज तक चालू नहीं किया गया। बडौरा सूती मिल भी नहीं चालू हुई। इस मौके पर जिला सचिव जनार्दन राम, सह सचिव ईश्वरलाल गुप्ता, सूरज राम बागी, रामराज बिंद, लौटू बिंद, मोहन प्रसाद, चंद्रशेखर वर्मा, बच्चेलाल यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें