फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: अज्ञात कारणों से लगी आग, गृहस्थी का सामान जला

विज्ञापन
विज्ञापन
सेवराई। गहमर कोतवाली क्षेत्र के भतौरा गांव में शुक्रवार को अज्ञात कारणों से लगी आग में गृहस्थी का सारा सामान सहित अनाज और नकदी जलकर नष्ट हो गया। पीड़ित ने घटना की जानकारी लेखपाल को देते हुए मुआवजे की मांग की है।
विज्ञापन

पीड़ित बाला ठाकुर ने बताया कि वह परिवार के सदस्यों के साथ घर के बाहर खेत पर काम करने के लिए गए हुए थे। इसी बीच घर में अज्ञात कारणों से आग लग गई। जब तक लोग कुछ समझ पाते, तब तक आग ने विकराल रूप धारण करते हुए घर में रखे बिस्तर अनाज सहित अन्य सामानों को चपेट में ले लिया। आसपास मौजूद लोगों ने घर से धुआं उठते देख घटना की जानकारी पीड़ित बाला ठाकुर को दी। सूचना पाकर मौके पर पहुंचे पीड़ित ने लोगों की मदद से घंटों की मदद से आग पर काबू पाया। इस आग की घटना में घर-गृहस्थी का सारा सामान सहित बच्चों के पढ़ने के लिए कापी-किताब, बिस्तर और बक्से में रखा नकदी भी जलकर नष्ट हो गया। पीड़ित ने घटना की जानकारी लेखपाल को देते हुए मुआवजे की गुहार लगाई है। लेखपाल संजय ने बताया कि क्षति की आकलन रिपोर्ट शासन को भेज दी गई है। उन्होंने पीड़ित को हरसंभव मदद का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें