फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: झोपड़ी में लगी आग सामान जलकर राख

विज्ञापन
पटकनिया गांव में झोपड़ी से निकलता धूंआ। संवाद
विज्ञापन
क्षेत्र के पटकनिया गांव में बृहस्पतिवार तड़के करीब तीन बजे झोपड़ीनुमा मकान में आग लगने से किसान की पूरी गृहस्थी जलकर राख हो गई। हादसे के समय किसान झोपड़ी के अंदर सो रहा था। धुएं से दम घुटने पर उसकी नींद खुली और वह किसी तरह बाहर निकलकर जान बचाने में सफल रहा।
विज्ञापन

पीड़ित मोती यादव ने बताया कि आंख खुलने पर छप्पर में आग लगी देख उन्होंने शोर मचाया। आवाज सुनकर ग्रामीण मौके पर पहुंचे और काफी मशक्कत के बाद पानी डालकर आग पर काबू पाया।
विज्ञापन

तब तक घर में रखा अनाज, साइकिल, चारपाई, चौकी, बिस्तर समेत अन्य घरेलू सामान जलकर राख हो चुका था। मोती यादव खेती-बाड़ी कर परिवार का भरण-पोषण करते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें