फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: ऑटो गैरेज और हार्डवेयर स्टोर में लगी आग, लाखों के सामान जले

विज्ञापन
जखनिया के चौजा रोड स्थित शिव मंदिर के पास आग से जली मोटरसाइकिल पार्ट्स की दुकान। संवाद - फोटो : टूंडला के सुभाष चौराहे पर राहुल गांधी का प्रतीकात्म पुतला दहन करते भाजपाई संवाद
विज्ञापन
दुल्लहपुर। भुड़कुड़ा कोतवाली क्षेत्र के जखनिया शिव मंदिर के पास स्थित एक ऑटो गैरेज और हार्डवेयर स्टोर में मंगलवार की रात अज्ञात कारणों से आग लग गई। आग में 26 लाख रुपये का सामान जलकर नष्ट हो गया। बुधवार की सुबह घटना की जानकारी हुई। चौजा बिशनपुरा निवासी विशाल सोहन मद्धेशिया ने बताया कि करीब एक माह पूर्व ही जखनिया शिव मंदिर के पास ऑटो गैरेज की शुरुआत की थी। प्रतिदिन की तरह दुकान बंद कर घर चले गए थे। सुबह जब स्थानीय लोगों की नजर दुकान से उठते धुएं और राख पर पड़ी, तो घटना की जानकारी हुई।
विज्ञापन

टू-व्हीलर और फोर-व्हीलर के करीब 6 लाख रुपये से अधिक के नए पार्ट्स नष्ट हो गए। यहीं नहीं आग में 14 हजार रुपये जलकर नष्ट हो गया। मकान मालिक टिल्लू यादव ने बताया कि गैरेज के पीछे हार्डवेयर सामानों का गोदाम था।
आग में प्लाई, पाइप और अन्य कीमती हार्डवेयर का सामान जलकर नष्ट हो गया। आग में करीब 20 लाख रुपये के सामान जल गए। घटना की जानकारी मिलते ही सुबह बड़ी संख्या में स्थानीय व्यापारी और ग्रामीण मौके पर जुट गए। पीड़ितों ने बताया कि क्षेत्रीय लेखपाल को आग की जानकारी दे दी गई है। कोतवाली प्रभारी दीपक कुमार ने बताया कि मामले की छानबीन चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें