फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: पति सहित चार पर प्राथमिकी दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
दुबिहां। करीमुद्दीनपुर थाना क्षेत्र के नारायणपुर गांव निवासी एक विवाहिता ने पति, सास व देवरों पर दहेज उत्पीड़न, मारपीट तथा गैस सिलिंडर से जलाकर मारने के प्रयास का आरोप लगाया है। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। थानाध्यक्ष रमेश पटेल ने बताया की नारायणपुर निवासी पीड़िता शमा परवीन ने बताया कि उनकी शादी 27 अप्रैल 2023 को जनपद मऊ के हलधरपुर थाना क्षेत्र के मझौली गांव निवासी नौशाद खान के साथ हुई थी। विवाह के बाद शमा परवीन ससुराल गई और पारिवारिक जिम्मेदारियों का निर्वहन करती रही। पीड़िता ने आरोप लगाया कि शादी के कुछ समय बाद से ही ससुराल पक्ष के लोग दहेज में बाइक और एक लाख रुपये नगद की मांग को लेकर प्रताड़ित करने लगे।
विज्ञापन

पीड़िता ने आरोप लगाया कि बीते 17 अप्रैल की शाम करीब चार बजे ससुराल पक्ष के लोगों ने रसोईघर में गैस चालू कर उसे चाय बनाने के लिए भेजा। जैसे ही लाइटर जलाया, पूरे कमरे में आग फैल गई। किसी तरह वह रसोई से भागकर बाहर निकली और अपनी जान बचाई। आरोप है कि इसके बाद सास शबनम बानो, देवर इरशाद व दिलशाद और अन्य लोगों ने उसे पकड़कर मारपीट की। वहीं, ससुर रसोईघर का दरवाजा बंद कर आग लगाने की बात कह रहे थे। सूचना मिलने पर पिता ससुराल पहुंचे और मायके लेकर आ गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें