फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: आंचल की माैत के मामले में पांच पर प्राथमिकी

विज्ञापन
करंट से मौत की खबर में---मृतका आंचल राजभर की फा​इल फोटो। स्रोत- परिजन
विज्ञापन
करीमुद्दीनपुर थाना क्षेत्र के पहराजपुर गांव में 12 वर्षीय आंचल राजभर की संदिग्ध मौत के मामले में पुलिस ने जांच तेज कर दी है। मृतका के दादा शोभा राजभर की तहरीर पर पुलिस ने चार नामजद और एक अज्ञात के खिलाफ हत्या समेत विभिन्न धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की है।
विज्ञापन

आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की दो टीमें गठित की गई हैं। वहीं, फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण कर वैज्ञानिक साक्ष्य जुटाए हैं। अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण अतुल कुमार सोनकर ने बताया कि पीएम रिपोर्ट में करंट लगने से मौत की बात सामने आई है। हालांकि, पुलिस का कहना है कि मामले की जांच सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर की जा रही है।
थाना प्रभारी राजनारायन के अनुसार, तहरीर के आधार पर उत्तरांव गांव निवासी स्वामीनाथ यादव, उनके पुत्र मैदान यादव, अनीश यादव और एक अज्ञात महिला के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। तहरीर में आरोप लगाया गया है कि बुधवार शाम आंचल अपनी बड़ी बहन चांदनी और अन्य लड़कियों के साथ घास काटने गई थी। इसी दौरान आरोपियों ने उस पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। आरोप है कि घटना के बाद आरोपी शव को टूटकर गिरे विद्युत तार के पास रखकर फरार हो गए।
विज्ञापन

क्षेत्राधिकारी मुहम्मदाबाद सुधाकर पांडेय ने बताया कि प्रथम दृष्टया मृतका के शरीर पर बाहरी चोट के स्पष्ट निशान नहीं मिले हैं। हालांकि, शरीर के कई हिस्सों पर झुलसने के निशान पाए गए हैं। उन्होंने बताया कि मौत के कारण की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के अन्य साक्ष्यों के आधार पर होगी।
सीओ ने बताया कि आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए गठित दोनों टीमें संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही हैं। फोरेंसिक टीम द्वारा घटनास्थल से जुटाए गए वैज्ञानिक साक्ष्यों को भी जांच में शामिल किया जा रहा है।
उधर, घटना के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने पुलिस के खिलाफ प्रदर्शन किया था। ग्रामीणों ने पहले पुलिस वाहनों को रोक दिया और बाद में लट्ठूडीह-रसड़ा मार्ग पर शव रखकर करीब तीन घंटे तक जाम लगाया।
इस दौरान कुछ लोगों ने पुलिस वाहनों पर पथराव भी किया, जिससे सरकारी वाहन क्षतिग्रस्त हो गए। देर रात अधिकारियों के आश्वासन और कार्रवाई के भरोसे के बाद ग्रामीणों ने जाम समाप्त किया। गांव में एहतियातन पुलिस बल तैनात किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें