फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: घर में बंधी बकरी खोलने गई किशोरी पर गिरी कच्ची दीवार, मौत

विज्ञापन
गंगौली गांव में बारिश से गिरी कच्ची दीवार। संवाद
विज्ञापन
कासिमाबाद कोतवाली क्षेत्र के गंगौली गांव में बृहस्पतिवार को बारिश के दौरान कच्ची दीवार गिरने से 17 वर्षीय किशोरी की मौत हो गई। हादसे में गंभीर रूप से घायल किशोरी को परिजन इलाज के लिए वाराणसी ले जा रहे थे, लेकिन रास्ते में उसने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन

गंगौली के पूर्व प्रधान नंदू राजभर ने बताया कि गांव निवासी सरिता राजभर (17), पुत्री स्वर्गीय राजदेव राजभर, सुबह रिमझिम बारिश के दौरान घर में बंधी बकरी खोलने गई थी। इसी दौरान करीब छह फीट ऊंची कच्ची दीवार अचानक भरभराकर गिर गई।
इसकी चपेट में आने से सरिता गंभीर रूप से घायल हो गई। परिजन उसे इलाज के लिए वाराणसी ले जा रहे थे, लेकिन रास्ते में उसकी मौत हो गई।
नायब तहसीलदार कौशल चौरसिया ने बताया कि लेखपाल के माध्यम से किशोरी की मौत की सूचना मिली है। परिजनों से पोस्टमार्टम कराने के लिए कहा गया है। पोस्टमार्टम की कार्रवाई पूरी होने के बाद नियमानुसार आपदा राहत का लाभ दिया जाएगा।
विज्ञापन

वहीं, प्रभारी कोतवाल उपनिरीक्षक सुरेश ने बताया कि शव के पोस्टमार्टम के संबंध में अभी लिखित सूचना नहीं मिली है। हालांकि, मिली जानकारी के आधार पर मामले की जांच कराई जा रही है।

गंगौली गांव में बारिश से गिरी कच्ची दीवार। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें