फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: बड़े भाई, भाभी और भजीते पर दर्ज कराई प्राथमिकी

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजीपुर। दिलदारनगर थाना क्षेत्र के स्थानीय विद्युत उपकेंद्र निवासी संतोष कुमार ने अपने बड़े भाई, भाभी और भतीजे पर पुत्रियों के साथ मारपीट करने का आरोप लगाते हुए बृहस्पतिवार को प्राथमिकी दर्ज कराई। थानाध्यक्ष योगेंद्र सिंह ने बताया कि पीड़ित संतोष कुमार ने तहरीर देकर बताया कि दिलदारनगर बाजार के ताड़ीघाट रेलवे क्रॉसिंग के पास पिता रामवृक्ष ने मकान बनाया है। मकान के हिस्सेदारी को लेकर बड़े भाई राजेंद्र प्रसाद के साथ विवाद चल रहा था, जो जनपद न्यायालय के सिविल कोर्ट में विचाराधीन है।
विज्ञापन

पीड़ित ने बताया कि उन्होंने अपने हिस्सों के कमरों को किराया पर दे दिया है। इसको लेकर बीते 26 मार्च की सुबह बड़े भाई राजेंद्र प्रसाद अपनी पत्नी सीमा देवी और पुत्र राजेश के साथ पहुंचे और मकान पर जबरदस्ती कब्जा करने लगे। मना करने पर गाली देने के साथ ही दोनों पुत्रियों के साथ तीनों ने मारपीट की। पीड़ित संतोष कुमार की तहरीर के आधार पर तीनों आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्जकर मामले की छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें