फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: बिना पंजीकरण इलाज में रुद्रांत हॉस्पिटल के संचालक पर प्राथमिकी

विज्ञापन
विज्ञापन
गंगौली। कासिमाबाद सीएचसी प्रभारी एनके सिंह ने बुधवार की देर शाम बहादुरगंज स्थित रुद्रांश हॉस्पिटल के संचालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई। साथ ही पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई। कासिमाबाद सीएचसी एनके सिंह ने बताया कि एसीएमओ डा. रामकुमार के नेतृत्व में स्वास्थ्य विभाग टीम ने बीते 17 मार्च को बहादुरगंज स्थित रुद्रांत हॉस्पिटल का निरीक्षण किया।
विज्ञापन

अस्पताल का पंजीकरण बीते अप्रैल 2025 में ही समाप्त हो चुका है। इसके बावजूद यहां मरीजों का इलाज और भर्ती किया जा रहा था। निरीक्षण के दौरान कई मरीज भर्ती मिले, जबकि ओपीडी में भी करीब 15 मरीज मौजूद थे। टीम ने भर्ती मरीजों की सूची भी संलग्न कर दी है। जांच के दौरान ऑपरेशन थिएटर (ओटी) की स्थिति भी बेहद खराब पाई गई। अस्पताल संचालक चंडिका स्थान निवासी सूर्य प्रताप सिंह के खिलाफ बिना पंजीकरण अस्पताल चलाने के आरोप में कार्रवाई की गई है। कासिमाबाद कोतवाली प्रभारी निरीक्षक राज नारायण ने बताया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अधीक्षक डॉ. एनके सिंह की तहरीर रुद्रांश हॉस्पिटल बहादुरगंज के संचालक सूर्य प्रताप सिंह के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर विधिक कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें