फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: पूर्व फ्रेंचाइजी पार्टनर, कंपनी के शाखा प्रबंधक पर प्राथमिकी

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजीपुर। भदोही के पुरुषोत्तमपुर गांव निवासी शुभम सिंह ने शहर कोतवाली पुलिस को शुक्रवार को तहरीर दी। साथ ही कंपनी के पूर्व फ्रेंचाईजी पार्टनर और जनपद शाखा प्रबंधक और कुछ कर्मचारियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है। पीड़ित ने आरोपियों पर धोखाधड़ी कर ग्राहकों की गोपनीय जानकारी प्राप्त करने का आरोप लगाया।
विज्ञापन

कोतवाली प्रभारी निरीक्षक प्रमोद कुमार सिंह ने बताया कि शुभम सिंह ने तहरीर दी है कि शहर के आलम पट्टी चौक पर एक कॉम्प्लेक्स में संचालित कंपनी की जिला शाखा का प्रबंधक अनुराग कुमार ने कंपनी के पोर्टल का लॉगिन एक्सेस का ओटीपी मोबाइल के माध्यम से अनधिकृत रूप से कंपनी के पूर्व फ्रेंचाइजी पार्टनर सनी (पवन) को उपलब्ध कराया दिया। इसके बाद से ही पूर्व फ्रेंचाइजी पार्टनर द्वारा पोर्टल का उपयोग कर ग्राहकों के मोबाइल पर फोनकर खुद को कंपनी का कर्मचारी बताकर उनकी व्यक्तिगत और गोपनीय जानकारी प्राप्त की जा रही है। इसके अलावा पूर्व फ्रेंचाइजी पार्टनर की तरफ से नियुक्त कंपनी के कुछ कर्मचारी भी कंपनी का पोर्टल और डेटा का दुरुपयोग कर ग्राहकों जानकारी प्राप्त कर रहे हैं। इसके अलावा उनकी तरफ से कंपनी का डेटा प्राप्त कर आर्थिक लाभ अर्जित किया जा रहा है।
दूसरी तरफ, कंपनी के ग्राहकों की गोपनीय जानकारी के दुरुपयोग और धोखाधड़ी की वजह से कंपनी की प्रतिष्ठा और ग्राहकों के हितों क्षति हो रही है। कोतवाल ने बताया कि पीड़ित की तहरीर के आधार पर पूर्व फ्रेंचाईजी पार्टनर सनी, शाखा प्रबंधक अनुराग कुमार और कुछ अज्ञात कर्मचारियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर मामले की छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें