फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रादेशिक स्तरीय सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता का फार्म भरवाया

विज्ञापन
विज्ञापन
राजकीय महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय का प्रज्ञा रेंजर का पंच दिवसीय शिविर आयोजित है। रविवार को तीसरे दिन जिला संगठन कमिश्नर स्काउट-गाइड दिनेश सिंह यादव ने शिविर की छात्राओं को रोवर-रेंजर के विभिन्न सोपानों के बारे में तथा प्रवेश-निपुण परीक्षा से संबंधित जानकारी दी। छात्राओं को उत्तर प्रदेश भारत स्काउट-गाइड की ओर से आयोजित होने वाली जिले एवं प्रादेशिक स्तरीय सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता का फार्म भी भरवाया।
विज्ञापन

शिविर के प्रशिक्षक गोवर्द्धन प्रसाद गुप्ता एवं श्वेता कश्यप ने प्रज्ञा रेंजर्स को गांठ-फ़ांस बंधन, प्राथमिक सहायता में पट्टी बांधना एवं घायल व्यक्ति की प्राथमिक सहायता के बारे में विस्तार से जानकारी दिया और रेंजर्स के माध्यम से इसका व्यवहारिक प्रदर्शन किया। छात्राओं ने गांठ-फांस बंधन का अभ्यास एवं प्रदर्शन किया। छात्राओं ने ध्वज उत्तोलन एवं उतारने का प्रदर्शन अपनी-अपनी कलर पार्टी के साथ किया। प्रभारी प्रज्ञा रेंजर डॉ. शिवकुमार ने छात्राओं को टीम निर्माण, टीम भावना विकसित करने, नेतृत्व, अनुशासन, सहयोग एवं प्रतिस्पर्धा के माध्यम से उत्कृष्ट प्रदर्शन कैसे करें को विस्तार से समझाया। शिविर में डॉ. सत्येंद्र सिंह, डॉ. सुमन यादव, डॉ. अकबर-ए-आजम, श्रीराम कुशवाहा, शिवानी गुप्ता, कविता, रूपा वर्मा, रीना बिंद आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें