फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुरानी रंजीश को लेकर हुई मारपीट, दस घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
थाना क्षेत्र के गौरा गांव में बृहस्पतिवार की देर शाम पुरानी रंजिश को मारपीट हुई जिसमें दोनों पक्षों के छह लोग घायल हो गए। दोनों पक्षों के दस लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

गांव निवासी अरुण राय ने आरोप लगाया कि मोहित राय खलिहान से धान का बोझ लेकर घर आ रहा था। इसी दौरान गांव के ही विपक्षी प्रयाग यादव जानबूझकर बीच रास्ते में खड़े हो गए। कई बार उन्हें हटने के लिए कहा, लेकिन वहां से हटने के बजाए गाली-गलौज करने लगे। ऐसा न कहने पर अन्य लोगों के साथ मारपीट शुरू कर दी। वहीं प्रयाग यादव ने अरुण राय पर आरोप लगाया कि उनके घर का युवक उमेश किसी काम से दुकान पर जा रहा था। इसी दौरान अकारण मिलकर मारने पिटने लगे शोर सुनकर जब वह अन्य लोगों करिया और हरिहर यादव के साथ मौके पर छुड़ाने पहुंचे तो उन्हें भी मारपीटकर घायल कर दिए। इस संबंध में प्रभारी थानाध्यक्ष दिग्विजय नाथ तिवारी ने बताया कि दोनों पक्षों की तहरीर पर कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें