फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: जिले में 15 प्रतिशत पेट्रोल पंपों पर नहीं हवा भरने की व्यवस्था

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजीपुर। जनपद में 139 पेट्रोल पंप हैं। प्रत्येक पेट्रोल पंप पर ग्राहकों के लिए कुछ अनिवार्य व मुफ्त सुविधाएं होनी चाहिए। इसमें पेयजल, शौचालय, हवा, प्राथमिक चिकित्सा किट, अग्निशमन यंत्र व शिकायत पेटिका की सुविधा शामिल है।
विज्ञापन

लेकिन, जनपद के 15 प्रतिशत पेट्रोल पंपों यानि 21 पर वाहनों में हवा भरने की व्यवस्था नहीं है। यहां तक कि शिकायत पेटिका भी नदारद है। ऐसे में सवाल उठता है कि जब पेट्रोल पंपों पर शिकायत पेटिका ही नहीं है, तो ग्राहक कहां से अपनी शिकायत दर्ज कराएंगे।
शिकायत पेटिका रखने के पीछे उद्देश्य यही है कि ग्राहक पेट्रोल पंपों पर मौजूद सुविधाओं के संबंध में अपना फीडबैक दे सकें। इसी तरह हवा भरने की मशीन की व्यवस्था सुनिश्चित करने का फरमान जारी किया गया है। कई जगहों पर मशीन है, लेकिन कर्मी की तैनाती नहीं है।
विज्ञापन

ऐसी स्थिति में इन पेट्रोल पंपों पर हवा भरने की मशीन शो-पीस बनकर रह गई है। कुछ जगहों पर हवा भरने की मशीन में खराबी आ चुकी है, लेकिन इसको दुरुस्त नहीं किया गया है। अधिकांश जगहों पर प्राथमिक चिकित्सा किट मैनेजर के केबिन में रखी होती है। इसको बाहर नहीं रखा जाता है और न इसके बारे में कोई सूचना सार्वजनिक रूप से प्रदर्शित की जाती है। जिला पूर्ति विभाग की लापरवाही से ग्राहकों के अनिवार्य व मुफ्त सुविधाओं में सेंधमारी हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें