फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: मदरसा शिक्षा परिषद की बोर्ड परीक्षाएं कल से शुरू होंगी

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजीपुर। मदरसा शिक्षा परिषद की सेकेंड्री एवं सीनियर सेकेंड्री की बोर्ड परीक्षा 9 फरवरी से शुरू हो रही है। इस बार 2013 छात्र-छात्राएं इसमें बैठेंगे। इनके लिए सात केंद्र बनाए गए हैं। इसकी शुचिता बनाए रखने के लिए सचल दलों के साथ ही सेक्टर और स्टेटिक मजिस्ट्रेटों की तैनाती की गई है। दो पाली में होने वाली परीक्षा सीसीटीवी की निगरानी में कराई जाएगी।
विज्ञापन

मदरसा शिक्षा परिषद की सेकेंड्री एवं सीनियर सेकेंड्री की परीक्षा में इस वर्ष सेकेंड्री के 956 बालक एवं 595 बालिका संग 1551 तथा सीनियर सेकेंड्री में 248 बालक एवं 214 बालिका सहित 462 परीक्षार्थी शामिल होंगे। इनके लिए सात परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं।
जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी सचिदानंद तिवारी ने बताया कि यह दो पाली पहली सुबह 8 से 11 तथा दूसरी की परीक्षा 2 से 5 बजे तक होगी। तीन सचल दल और सेक्टर मजिस्ट्रेट तैनात किए गए हैं। परीक्षा की शुचिता बनए रखने के लिए सभी केंद्रों पर केंद्र व्यवस्थापकों के अलावा सह केंद्र व्यवस्थापक भी लगाए गए हैं। जिससे कि परीक्षा की व्यवस्थाएं दुरूत रखी जा सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें