फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हादसे का खतरा: इलेक्ट्रिक कारों में खराबी, बीच रास्ते में रुक रहीं गाड़ियां, हर सात दिन में 100 शिकायतें

Wed, 09 Sep 2026 02:36 PM IST
Pragati Chand अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

वाराणसी में इलेक्ट्रिक कारों की बैटरी और उपकरण खराब होने के चलते दुर्घटनाओं का खतरा बढ़ गया है। स्थिति यह है कि एक सप्ताह बीतने के बाद भी रिपेयरिंग या सर्विस के लिए दी हुई कार नहीं मिल रही है। बैटरी में भी शिकायत आ रही है। 
विज्ञापन
इलेक्ट्रिक कारें - फोटो : एआई जनरेटेड
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वाराणसी जिले में तेजी से बिकने वाली इलेक्ट्रिक कारों की बैटरी से लेकर अन्य उपकरण खराब हो रहे हैं। जिसकी वजह से गाड़ियां बीच रास्ते में बंद हो जा रही हैं। इसे स्टार्ट होने में दो से तीन घंटे लग रहे हैं। इससे दुर्घटनाओं का भी खतरा है। ऑटोमोबाइल कंपनियों के पास हर सप्ताह 100 शिकायतें आ रही हैं। लहरतारा वर्कशॉप पर रिपेयरिंग के लिए लाइन लगी है। स्थिति यह है कि एक सप्ताह बीतने के बाद भी रिपेयरिंग या सर्विस के लिए दी हुई कार नहीं मिल रही है। बैटरी में भी शिकायत आ रही है। 

विज्ञापन


बताया जा रहा है कि कार खरीदने के तीन महीने में ही बैटरी डिस्चार्ज होने लगी है। यह स्थिति तब है जब पेट्रोल की किल्लतों के बीच लोग तेजी से इलेक्ट्रिक वाहनों का रुख कर रहे हैं। वाराणसी समेत आसपास के जिलों में रोज 250 इलेक्ट्रिक वाहनों की बिक्री हो रही है।

केस- 1
लहरतारा के अश्विनी पांडेय ने 10 जून 2025 को इलेक्ट्रिक टाटा पंच खरीदी थी। एक साल बाद अब उनकी कार में कई समस्याएं आने लगीं। पीटीसी हीटर और क्वायल खराब हो गया। हाईवे पर चलते-चलते कार अचानक से बंद हाेने लगी। स्टार्ट होने में दो से तीन घंटे लग जा रहे हैं। एक किमी चलने के बाद कार बंद होने लगी। अश्विनी ने 30 अगस्त को कार रिपेयरिंग के लिए दी है, लेकिन आठ दिन बाद भी ठीक होकर नहीं मिली है।
विज्ञापन


केस- 2
सिंधौरा के अनुपम जायसवाल की कार भी कुछ दूर चलकर बंद हो जा रही थी। अलावा बैटरी बहुत कम समय में डिस्चार्ज हाे रही थी। कार के साथ दिया 3.3 किलोवाट का चार्जर भी तीन महीने में खराब हो गया। शिकायत के कई दिनों बाद समाधान किया गया।

विज्ञापन

कंपनियां अपग्रेड करें सिस्टम
ऑटोमोबाइल एक्सपर्ट शिशिर श्रीवास्तव बताते हैं कि कुछ ईवी कारों में बैकअप की समस्या आ रही है। कंपनी 500 किमी के माइलेज का दावा करती है तो शहर में ट्रैफिक सिग्नल पर रुकने, जाम में फंसने से माइलेज प्रभावित हो रहा है। पुरानी कंपनियां जिन्होंने अपने सिस्टम अपग्रेड नहीं किए उनमें भी शिकायतें हैं। ऑटोमोबाइल कंपनियां ईवी कारों में अच्छे क्वालिटी का कंवर्टर लगाएं। जिससे माइलेज ठीक होगी और गाड़ियों को सर्विस सेंटर ले जाने की नौबत नहीं आएगी।

अभी तक एसोसिएशन के पास इस प्रकार की शिकायत नहीं आई है। यदि ऐसी कोई समस्या है तो वारंटी के भीतर अपनी कार को वर्कशॉप में रिपेयर कराएं। -राजीव गुप्ता, अध्यक्ष, वाराणसी ऑटोमोबाइल डीलर एसोसिएशन 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें