फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: चार साल की बच्ची संग पिता ने किया दुष्कर्म, कपड़े पर खून देख चीख पड़ी मां, FIR; पीड़िता ट्रॉमा सेंटर रेफर

Sat, 12 Apr 2025 07:30 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर।

सार

पीड़िता की मां ने आरोपी पिता के खिलाफ मामला दर्ज कराया है। बच्ची को खून से लथपथ देख वह पूरा मामला समझ गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने बच्ची को स्वास्थ्य केंद्र भेजा, जहां से उसे ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया।
विज्ञापन
गाजीपुर के भांवरकोल थाने का मामला। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

UP Crime: गाजीपुर के भांवरकोल थानाक्षेत्र के एक गांव में बीती रात पिता ने अपनी चार वर्षीय पुत्री के साथ दुष्कर्म किया। शनिवार को सुबह मासूम के कपड़े पर लगे खून को देखकर पीड़िता की मां शोर मचाने लगी। पुलिस ने पीड़िता को इलाज के लिए ट्रॉमा सेंटर भेज दिया और मुकदमा दर्ज कर आरोपी पिता को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी।

विज्ञापन




पति-पत्नी अपने नाना के गांव में रहते थे। नाना-नानी के निधन पर दोनों किसी के घर तो कभी पंचायत भवन में ही रात गुजार लेते थे। दोनों के बीच एक छह वर्ष का पुत्र और चार वर्ष की मासूम पुत्री है। शुक्रवार की रात दोनों बच्चे मां के साथ सोए थे। 
विज्ञापन


इधर आरोपी पिता ने चार वर्षीय पुत्री के साथ दुष्कर्म जैसे घिनौने कृत्य को अंजाम देकर कहीं चला गया। सुबह जब महिला की नींद खुली तो पुत्री के कपड़े पर खून देखकर वह घबरा गई। वहीं फर्श पर भी खून पसरा हुआ था।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: वाराणसी में झांसा देकर गंदा काम, छह साल तक युवती से मिलता रहा युवक, शादी की बात पर बोला- जॉब लगेगी तब करूंगा

यह देख वह चीखने-चिल्लाने लगी। आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए और घटना की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने पीड़िता को ट्रॉमा सेंटर भेजा। इधर पीड़िता की मां ने आरोपी पति के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी को हिरासत में ले लिया। 

थानाध्यक्ष विवेक तिवारी ने बताया कि पीड़िता का उपचार ट्रॉमा सेंटर में चल रहा है। आरोपी पिता के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें