फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: शराब के लिए पैसा नहीं देने पर पिता पर जानलेवा हमला

विज्ञापन
विज्ञापन
कासिमाबाद। बरेसर थाना क्षेत्र के तिलठियां गांव में शराब पीने के लिए पैसा नहीं देने से नाराज इकलौते बेटे ने पिता पर शनिवार की देर शाम चारा काटने वाले गड़ासा से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। बीच-बचाव करने पहुंची बहन पर भी हमला कर दिया। वारदात को अंजाम देकर आरोपी फरार हो गया। ग्रामीणों की मदद से परिजनों ने घायलों को मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया। चिकित्सकों ने पिता को वाराणसी ट्राॅमा सेंटर रेफर कर दिया।
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक तिलठियां गांव निवासी जर्नादन पाल घर पर कुछ काम कर रहे थे। देर शाम उनका इकलौता पुत्र राजेंद्र पाल पहुंचा और शराब पीने के लिए पैसा मांगने लगा। पिता ने मना किया तो आक्रोशित हो उठा और कहासुनी करने लगा। परिवार के लोग कुछ समझ पाते आरोपी पुत्र ने चारा काटने के गड़ासे से पिता पर हमला कर दिया। आरोपी पुत्र पिता के कंधे, गर्दन, जांघ और शरीर के अन्य हिस्सों पर हमला कर दिया। इधर बीच-बचाव करने पहुंची बहन खुशी के हाथ पर भी हमला कर दिया। इससे पिता और पुत्री लहूलुहान हो गए। वारदात को अंजाम देकर आरोपी फरार हो गया। ग्रामीणों ने दोनों घायलों को मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया। दूसरे दिन घायल जर्नादन पाल को डॉक्टरों ने वाराणसी स्थित ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया। बरेसर थानाध्यक्ष राजीव द्विवेदी ने बताया कि घायल की पत्नी लक्ष्मीना देवी की तहरीर पर आरोपी पुत्र के खिलाफ मुकदमा दर्जकर विधिक कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें