फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: बिजली पोल से बांधकर युवक पर खुरपी और छुरा से जानलेवा हमला

विज्ञापन
विज्ञापन
पुरानी रंजिश में हमलावरों ने मंगलवार की रात शादी समारोह से घर लौट रहे एक युवक को जान से मारने की नीयत से हरपुर गांव में विद्युत पोल से बांधकर खुरपी और छुरा से वारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। पीड़ित की चीख-पुकार सुनकर जब तक ग्रामीण घटनास्थल पर पहुंचते, हमलावर जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए। ग्रामीणों की मदद से परिजनों ने घायल को निजी अस्पताल में भर्ती कराया। घायल युवक के चाचा की तहरीर पर पुलिस ने बुधवार को चार नामजद और तीन अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर तलाश शुरू कर दी।
विज्ञापन

हरपुर गांव निवासी पीड़ित के चाचा उमेश सिंह ने तहरीर देकर पुलिस को बताया कि भतीजा शिवा सिंह रात करीब 11 बजे गांव में शादी समारोह में शामिल होकर घर लौट रहा था। परशुराम मंदिर के पास पहले से घात लगाए हमलावरों ने उसे घेर लिया। इसके बाद शिवा को पकड़कर विद्युत पोल से बांध कर खुरपी और छुरा से जानलेवा हमला कर दिया। इससे उसके सिर में गंभीर चोट आई और वह बेहोश हो गया। शोर सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे, तब तक आरोपी भाग गए। ग्रामीणों की मदद से परिजनों ने घायल शिवा सिंह को एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। प्रभारी निरीक्षक अशेषनाथ सिंह ने बताया कि हरपुर निवासी मोनू उर्फ आशीष, लाला यादव, आशीष यादव, सोनू यादव और तीन अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोपियों की तलाश में पुलिस दबिश दे रही है। जल्द ही उन्हें गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें