फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डाटा फीडिंग का कार्य जोरों पर

विज्ञापन
विज्ञापन
टीकाकरण कार्यक्रम के तहत डाटा फीडिंग का कार्य हेतिमपुर स्थित बीईओ (खंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय) में शुक्रवार को किया गया। बीईओ प्रभाकर यादव ने बताया कि टीकाकरण के बाद इंटरनेट पर फीड करने के लिए 12196 डेटा उपलब्ध कराए गए हैं। अब तक करीब 2400 डाटा फीड किया जा चुके हैं।
विज्ञापन

अस्सी शिक्षकों की सहायता से आज शेष डाटा 9796 की फीडिंग करवाई जा रही है। जल्द पूरा डाटा फीड कर लिया जाएगा। विधानसभा चुनाव में कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई जानी है। इससे पूर्व सभी कर्मचारियों का दोनों डोज पूरा कराने का निर्देश है। जब तक टीकाकरण के बाद ऑनलाइन नहीं होगा तब तक प्रक्रिया पूर्ण नहीं मानी जाएगी। इस अवसर पर राघवेंद्र पांडेय, धर्मराज सिंह, अखंडप्रताप सिंह, सुनील कुमार शर्मा, मंगलदेव सिंह, प्रेमकुमार यादव, सुरेश कुमार, मनीष सिंह, उदयप्रताप सिंह, कमलेश राम, शेषनाथ प्रजापति, जयप्रकाश कुशवाहा, विनोद कुशवाहा, प्रदीप वर्मा, शैलेश जायसवाल, भूपेंद्रनाथ गुप्ता मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें