फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसान हत्याकांड: आरोपी ने कोर्ट में किया आत्मसमर्पण

विज्ञापन
विज्ञापन
करंडा। सैदपुर कोतवाली के देवचंदपुर पेट्रोल पंप पर 14 अक्तूबर की देर रात किसान त्रिभुवन सिंह की गोली मारकर हुई हत्या में एक आरोपी ने शुक्रवार को कोर्ट में आत्मसमर्पण कर दिया।
विज्ञापन

पुलिस इसकी तलाश में दिन-रात लगी थी, लेकिन कामयाबी नहीं मिल सकी। बीते 14 अक्तूबर की देर रात किसान त्रिभुवन सिंह की शातिर बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी। इसमें अब तक पुलिस ने आठ आरोपियों को दबोच कर सलाखों के पीछे भेज दिया। वहीं गोशंदेपुर निवासी 25 हजार इनामी राकेश उर्फ बंशी ने पुलिस को चकमा देकर न्यायालय में आत्मसमर्पण कर दिया। यह काफी शातिर होने के साथ वाहन चलाने का काफी माहिर है। इस संबंध में अजय कुमार पांडेय ने बताया कि 25 हजार इनामी राकेश ने न्यायालय में आत्मसमर्पण कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें