गाजीपुर। ग्राम पंचायत ग्राम विकास अधिकारी समन्वय समिति के पदाधिकारियों ने मुख्य विकास अधिकारी से मिलकर क्षेत्र में आ रही समस्याओं से अवगत कराया। संगठन के अध्यक्ष सूर्यभान राय ने बताया कि ग्राम प्रधान पंचायत भवन और सामुदायिक शौचालय बनवाने से कतरा रहे हैं। वजह सरकारी दर और बाजार दर में 25 से 30 प्रतिशत का अंतर है। कहा कि अगर कोई अन्य कार्यदायी संस्था बनवाने की इच्छुक हो तो वह कार्य करें। उनका पूरा सहयोग किया जाएगा। कहा कि आए दिन सचिवों का शोषण किया जा रहा है। देर रात बैठक बुलाई जा रही हैं। मनरेगा मांग आधारित योजना है, इसको लक्ष्य आधारित ना बनाया जाए। मंत्री पवन पांडेय ने कहा कि कहा की सेवानिवृत्त साथियों के बकाया देय का तत्काल भुगतान किया जाए। बैजनाथ तिवारी ने कहा कि ग्राम पंचायत का चुनाव करीब है और मनरेगा में सामग्री भुगतान समय से नहीं हो रहा है। अब दुकानदार भी सामग्री देने से कतरा रहे हैं। मुख्य विकास अधिकारी ने सचिवों की समस्याओं को गंभीरता से लिया और एक सप्ताह के अंदर निस्तारण का भरोसा दिलाया। पत्रक देने वालों में मुख्य रूप से सूर्यभान राय, पवन पांडेय, बैजनाथ तिवारी, कंचन जायसवाल, रमेश राम, सुरेश प्रसाद ,आजाद पांडेय, सुशीला, सुरेंद्र यादव, धर्मेंद्र यादव, अभिमन्यु गुप्ता मौजूद रहे।