गहमर थाना के बारा में सड़क हादसा में एक व्यक्ति की मौत के बाद सड़क जाम करते ग्रामीण।
- फोटो : GHAZIPUR
सेवराई। गहमर थाना क्षेत्र के बारा गांव के पास शनिवार की शाम तेज रफ्तार डंपर की चपेट में आने से पशुओं का चारा लेकर किसान की घटनास्थल पर मौत हो गई। इस घटना से गुस्साएं ग्रामीणों ने सड़क जाम कर दिया। सूचना मिलते ही पुलिस वहां पहुंची और ग्रामीणों को समझा बुझाकर जाम समाप्त कराया। पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया।
बारा गांव निवासी इबरार अहमद (47) में खेत पर पशुओं को चारा लेने गया था। वह चारा लेकर घर जा रहा था। इसी बीच तेज गति से आ रहा डंपर से धक्का लग गया। धक्का लगते ही वह गंभीर रूप से घायल हो गया। इससे घटनास्थल पर उसकी मौत हो गई। मुआवजा की मांग को लेकर सड़क जाम कर दिया। जाम की सूचना मिलते ही एसडीएम विक्रम सिंह पुलिस के साथ वहां पहुंच गए। एसडीएम के आश्वासन के बाद लोगों ने जाम समाप्त किया। इसके बाद, पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। प्रभारी निरीक्षक विमल मिश्र ने बताया कि टक्कर मारने वाले डंपर सहित ड्राइवर को गिरफ्तार कर लिया गया है।