फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिलजी गिरने से किसान की मौत, महिला झुलसी

विज्ञापन
विज्ञापन
रेवतीपुर/सेवराई (गाजीपुर)। सेवराई तहसील के दो अलग-अलग थाना क्षेत्रों में सोमवार को बिजली गिरने से जहां एक किसान की मौत हो गई, वहीं एक महिला गंभीर रूप से झुलस गई। पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घायल को उपचार के लिए परिजन भदौरा पीएचसी लेकर आए, जहां हालत चिंताजनक बनी हुई है।
विज्ञापन

रेवतीपुर थाना क्षेत्र के नगदिलपुर गांव में टमाटर की खेत में किसान सियाराम चौधरी (26) रोपाई कर रहे थे। इसी दौरान तेज आवाज के साथ बिजली गिरी, जिसके चपेट में आने से उनकी मौके पर मौत हो गई। हादसे के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना की जानकारी मिलते ही सेवराई तहसीलदार घनश्याम राम एवं लेखपाल राजेंद्र यादव भी पहुंच गए। इस संबंध में थानाध्यक्ष दिव्य प्रकाश सिंह ने कहा कि शव को पोस्मार्टम के लिए भेज दिया गया है। सेवराई संवाददाता के अनुसार गहमर थाना क्षेत्र के गोड़सरा गांव निवासी झबली देवी आंगन में रोजमर्रा के कामों को निपटा रही थीं। इसी बीच दोपहर करीब 1:30 बजे तेज आवाज केेेे साथ बिजली गिरनेे से गंभीर रूप से झुलस कर घायल हो गईं। वहीं पास के रोशन राम के मकान पर बिजली गिरने से घर में लगे एलईडी टीवी, मोबाइल एवं कई इलेक्ट्रिक उपकरण नष्ट हो गए और छत में दरार पड़ गई। आनन-फानन में आसपास के मौजूद लोगों ने घायल महिला को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भदौरा में भर्ती कराया। जहां हालत चिंताजनक बनी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें