फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: खेत में करंट लगने से किसान की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
कासिमाबाद। बरेसर थाना क्षेत्र के बाकी बुजुर्ग गांव निवासी एक किसान की बृहस्पतिवार की सुबह खेत में सिंचाई करते समय करंट की चपेट में आने से मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

बाकी बुजुर्ग गांव निवासी किसान भानु प्रताप सिंह (50) सुबह आठ बजे धान के खेत में सिंचाई करने के लिए घर से निकले। परिजनों के अनुसार खेत में लगे विद्युत मोटर की लाइन का तार टूट गया था। बताया जा रहा है कि तार जोड़ने के दौरान एक तार हाथ से छूट कर पैर पर गिर गया और विद्युत करंट की चपेट में आ गए। करंट से किसान भानु प्रताप सिंह की मौके पर ही मौत हो गई। कुछ देर बाद दूसरे खेत में गए किसान देखा तो परिजनों को सूचना दिया।
परिजनों के साथ ग्रामीणों ने आनन फानन में नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र ले गए। जहां पर चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। मृतक के दामाद राजा प्रताप सिंह बरेसर पुलिस को घटना की जानकारी दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थानाध्यक्ष राजीव त्रिपाठी ने बताया कि मृतक के दामाद की तहरीर मिली है। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के भेज दिया गया है ।
विज्ञापन

कुश्ती में हिस्सा लेने रक्सौल गया है बेटा
मृतक किसान की पुत्री प्रियंका व प्रीति सिंह की शादी हो चुकी है। एक मात्र पुत्र विक्की सिंह कुश्ती प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए रक्सौल गया हुआ है। मृतक की पत्नी नैना देवी सहित परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें