फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: करंट की चपेट में आने से किसान की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
सराय मुबारक गांव में मंगलवार को खेत की सिंचाई के लिए मोटर में विद्युत तार जोड़ते समय करंट की चपेट में आने से एक किसान की मौत हो गई।
विज्ञापन

सराय मुबारक गांव निवासी सुनील उपाध्याय (40) सुबह 9. 30 बजे घर से खेत में सिंचाई करने के लिए गए थे। वहां पर दो हॉर्स पावर के मोटर का तार जोड़ते समय विद्युत करंट की चपेट में आ गए।
कुछ देर बाद जब घर के लोग मौके पर पहुंचे तो वह खेत में अचेत अवस्था में पड़े हुए हैं। परिजन उपचार के लिए एक निजी डॉक्टर के यहां ले गए। जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया गया। वे खेती कर आजीविका चलाते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

परिजनों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। थानाध्यक्ष शैलेंद्र कुमार पांडेय ने बताया कि पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। तहरीर मिलने पर विधिक कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें