फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: कारागार मंत्री का बेटा बन करता था वसूली, अफसरों को काॅल कर जमाता था धौंस, पूछताछ में खुली पोल; अरेस्ट

Thu, 15 May 2025 10:54 AM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर।

सार

यूपी के गाजीपुर के रहने वाले शातिर युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। उसने बताया कि वह जिला पंचायत का चुनाव लड़ना चाहता था। इसके लिए वह अपना भाैकाल बनाकर धनउगाही भी कर रहा था।
विज्ञापन
गाजीपुर पुलिस की गिरफ्त में शातिर युवक। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Ghazipur Crime News: कारागार मंत्री दारा सिंह चौहान का बेटा बताने वाले को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। वह अधिकारियों को फोन कर अनर्गल दबाव बनाता था। एसपी डॉ. ईरज राजा के मुताबिक दुल्लहपुर थाना क्षेत्र देवरीबारी को गिरफ्तार किया गया है।

विज्ञापन




पूछताछ में अभियुक्त उसने बताया कि उसकी तमन्ना अपने को प्रभावी दिखाने की थी। आर्थिक लाभ लेने के लिए वह लोगों की गलत सही समस्याओं को लेकर पुलिस प्रशासन के अधिकारियों के ऊपर दबाव बनाने के लिए फोन करता था।
विज्ञापन


वह अपना परिचय मंत्री दारा सिंह चौहान के पुत्र के रूप में देता था। कभी अपना नाम विनय सिंह चौहान व कभी अतुल चौहान बताता था। कहता था कि मैं लखनऊ से बोल रहा हूं।
विज्ञापन


बातचीत की रिकॉर्डिंग एडिट कर सोशल मीडिया साइट पर डालता था, जिससे लोग मुझे प्रभावशाली जानकर जुड़ सकें। इस कृत्य से उसे काफी आर्थिक लाभ हुआ। इस तरह अपनी जिंदगी अच्छे से गुजार रहा था। योजना भविष्य में जिला पंचायत का चुनाव लड़ने की थी। मैं इसी प्रकार लोगों पर धौंस जमाता था।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें