फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मानक पर पूरी तरह नहीं बना एक्सप्रेस-वे, चौड़ाई भी कम कर दी गई

विज्ञापन
प्रेसवार्ता के दौरान बोलते पूर्व मंत्री ओम प्रकाश सिंह एवं अन्य वरिष्ठ सपा नेता। संवाद - फोटो : GHAZIPUR
विज्ञापन
भाजपा सरकार लगातार संविधान और लोकतंत्र का मखौल उड़ा रही है। सरकार के दबाव में जिलाधिकारी गाजीपुर की ओर से सपा के विजय रथ को अनुमति नहीं दिया जाना भाजपा सरकार की हताशा को दर्शाता है। ये बातें समाजवादी विजय रथ यात्रा के प्रभारी एमएलसी सुनील यादव साजन और पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता पूर्व एमएलसी संजय लाठर ने राही पर्यटक गृह में पत्रकारों से बातचीत के दौरान कही।
विज्ञापन

सपा नेताओं ने कहा कि समाजवादी विजय रथ यात्रा में उमड़ने वाले जनसैलाब की आहट से भाजपा घबराई हुई है, उसे हार नजदीक दिख रही है। शासन से मिल रही रिपोर्ट से भाजपा को यह पता चल चुका था कि मोदी की सभा से ज्यादा भीड़ अखिलेश के कार्यक्रम में आने वाली है। भाजपा इस बात का संदेश जनता के बीच नहीं जाने देना चाहती थी। वजह, होने वाले विधानसभा के चुनाव में इसका विपरीत असर पड़ना तय है। नेता द्वय ने कहा कि इस नापाक हरकत से भाजपा का अलोकतांत्रिक चेहरा सामने आ चुका है। अखिलेश यादव के कार्यक्रम को अनुमति न देना अलोकतांत्रिक और गैर सांविधानिक है। भाजपा सरकार सरकारी अमले का दुरुपयोग कर रही है। मोदी और अमित शाह की सभाओं में भीड़ जुटाने के लिए सरकारी अमले और सरकारी तिजोरी का दुरुपयोग किया जा रहा है।
कहा कि पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे का मानक जो अखिलेश यादव ने तय किया था उस मानक पर यह एक्सप्रेस-वे नहीं बना है। इसकी चौड़ाई कम कर दी गई है। इस एक्सप्रेस-वे पर न तो मंडी बनी है और न ही शौचालय का निर्माण कराया गया है। कहा, बुधवार को विजय रथ यात्रा में मोदी और अमित शाह की सभाओं से अधिक भीड़ होगी। अब यह यात्रा गाजीपुर से लखनऊ तक जाएगी। यह सबसे लंबी यात्रा होगी जो एक्सप्रेस-वे के रास्ते पर पड़ने वाले नौ जिलों को छूते हुए जाएगी। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने नाम बदलने और रंग बदलने के अलावा और कोई काम नहीं किया है। समाजवादी पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे अखिलेश यादव की योजना थी। इसके लिए जमीन अधिग्रहण और टेंडर कराने का काम समाजवादी पार्टी की ही सरकार के समय हुआ था। भाजपा इस एक्सप्रेस-वे का पूरा सच जनता को नहीं बता रही है। राष्ट्रीय अध्यक्ष पखनपुरा में आयोजित होने वाले कार्यक्रम में पूर्वांचल एक्सप्रेस वे का पूरा सच जनता के सामने रखेंगे।
विज्ञापन

पत्रकार वार्ता में जिलाध्यक्ष रामधारी यादव, पूर्व कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश सिंह, विधायक डॉ. विरेंद्र यादव, पूर्व सांसद जगदीश कुशवाहा, पूर्व सांसद राधेमोहन सिंह, पूर्व विधान परिषद सदस्य काशीनाथ यादव, पूर्व विधायक सिबगतुल्लाह अंसारी, प्रदेश सचिव राजेश कुशवाहा, पूर्व विधायक भोनू राम सोनकर, पूर्व विधायक विजय कुमार, पूर्व विधायक कालीचरण राजभर आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें