फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: धीरेंद्र शास्त्री के बयान पर जताई नाराजगी

विज्ञापन
जमानिया तहसील के पास नारेबाजी करते समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता। संवाद
विज्ञापन
तहसील के पास स्थित रामलीला मैदान में बृहस्पतिवार को समाजवादी पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने बागेश्वर धाम के कथावाचक पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री तथा भाजपा प्रवक्ता संगीत रागी के खिलाफ विरोध-प्रदर्शन किया। आक्रोशित कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी करते हुए दोनों के पोस्टर भी जलाए।
विज्ञापन


सपा नेताओं ने धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की ओर से भगवान श्रीकृष्ण पर दिए गए बयान और संगीत रागी द्वारा सपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता मनोज काका पर व्यक्तिगत हमले समेत यादव समाज के प्रति की गई टिप्पणी पर एतराज जताया। प्रदर्शन के दौरान सपा नेताओं ने कहा कि भगवान को बांटने और धर्म का धंधा चलाने की कोशिशें बंद होनी चाहिए, क्योंकि यह सनातन धर्म की मूल परंपरा के विपरीत है। विरोध-प्रदर्शन में विजय यादव, अनिल यादव, मन्नू सिंह, तौकीर खां, श्रीराम यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें