सैदपुर तहसील परिसर में प्रदर्शन करते उत्तर प्रदेश खेत एवं ग्रामीण मजदूर यूनियन के पदाधिकारी व क
जनकल्याणकारी योजनाएं भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ रही हैं। सरकारी विभागों में लूट-खसोट बंद कराने से लेकर भूमिहीनों को जमीन का पट्टा देने और मनरेगा मजदूरी में अनियमितता रोकने की जरूरत है। ये बातें खेत एवं ग्रामीण मजदूर सभा के वरिष्ठ नेता विंध्यवासिनी सिंह ने बृहस्पतिवार को सैदपुर तहसील परिसर में धरना-प्रदर्शन के दौरान कहीं।
उन्होंने कहा कि राशन वितरण में कटौती और घटतौली, पीएम आवास में कमीशनखोरी, बिजली बिलों में धांधली और स्वास्थ्य केंद्रों की अनियमितताओं से गरीबों को परेशानी उठानी पड़ रही है। नंदगंज चीनी मिल को चालू कराने और मिल की जमीन से अवैध कब्जा हटाने की मांग भी उठाई गई। प्रदर्शन के बाद कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री को संबोधित 12 सूत्रीय मांगपत्र एसडीएम ज्योति चौरसिया सैदपुर को सौंपा। धरने की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष रामअवध राम ने की। इस दौरान रविंद्र बनवासी, वीरेंद्र गौतम, राजेंद्र राम और फूलचंद सहित अन्य लोग मौजूद रहे। वहीं, एसडीएम ने बताया कि जनकल्याणकारी योजनाओं में जहां भी भ्रष्टाचार की शिकायतें आती हैं उसकी जांच कर कर कार्रवाई की जाती है।