सूचना पर एक्सप्रेस-वे की सचल दल और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंचकर जबतक आग बुझाती, तब तक ट्रेलर पर लोड सभी ट्रैक्टर जल नष्ट हो गए। सूचना मिलने पर एसडीएम कासिमाबाद संजय यादव, क्षेत्राधिकारी अनिल चंद्र तिवारी के नेतृत्व में पुलिस टीम मौके पर पहुंच कर यातायात प्रभावित न हो, इसको लेकर एक्सप्रेस- वे को भीड़ से खाली कराया।
आग की लपटें इतनी विकराल थीं कि कई किलोमीटर तक लपटें लोगों को दिखाई दे रही थीं। इससे एक्सप्रेस-वे पर भीड़ एकत्र हो गई थी। आग से एक्सप्रेस-वे पर अफरातफरी मच गई। आने-जाने वाले सभी वाहन जो जहां थे, वहीं रुक गए।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार ट्रैक्टरों में लगी आग को बुझाने में लगभग एक घंटे का समय लग गया। ट्रेलर का चालक मऊ जनपद के रानीपुर थाना क्षेत्र के खड़रायपुर के रहने वाले हैं। ट्रेलर का सह चालक भोला ओझा बिहार के भोजपुर जनपद के शहार के रहने वाले हैं। हादसे में दोनों बाल-बाल बच गए। कोतवाल शैलेंद्र कुमार पांडेय ने बताया कि कोई तहरीर नहीं मिली है। चालक को झपकी आने से दुर्घटना हुई है।