इनकी भी सुनें
भूमि विवाद में पूर्व प्रधान सहित तीन लोगों ने गला दबाकर मसूद खान की हत्या की है। तीनों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। परिजनों की ओर से तहरीर मिलते ही मुकदमा दर्ज कर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। -रामकृष्ण तिवारी, सीओ जमानिया।
ढाई फीट जमीन बनी काल, न्यायालय में चल रहा मामला
मृतक के परिवार के लोगों ने बताया कि मकान से सटकर ढाई फीट जमीन हमारी ओर से छोड़ी गई है। बगल के काश्तकार कृष्णा मौर्य के द्वारा भी ढाई फीट जमीन छोड़ने की बात कही गई थी। इस मामले में विवाद होने पर सिविल न्यायालय में मामला करीब 20 साल से चल रहा है। आज अचानक बगल के काश्तकार यानी आरोपीगण द्वारा हमारे मकान से सटाकर खंभा गाड़ा जाने लगा। इसका विरोध करने पर आरोपियों ने जान ले ली।