फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संगीनों के साए में जमा हुई ईवीएम, देर रात तक जारी रहा सिलसिला

विज्ञापन
रेवतीपुर बीआरसी से मतदान समाप्त होने के बाद ईवीएम लेकर जाती पोलिंग पार्टी । संवाद - फोटो : GHAZIPUR
विज्ञापन
गाजीपुर। जिले के सातों विधानसभा का चुनाव सोमवार को सकुशल संपन्न हो गया। जंगीपुर मंडी स्थित मतगणना स्थल पर बने स्ट्रांग रूम में देर रात तक ईवीएम जमा होता रहा। इस दौरान जिला प्रशासन द्वारा व्यापक बंदोवस्त किए गए थे। वहीं सुरक्षा के कड़े इंतजाम भी थे। मतदान कर्मियों को ही सिर्फ स्थल में प्रवेश दिया जा रहा था। इधर जंगीपुर मंडी को आने वाले मार्ग पर शाम पांच बजे बाद से आवागमन पूर्णत: प्रतिबंधित कर बैरिकेडिंग कर दी गई थी।
विज्ञापन

विधानसभा चुनाव के लिए जनपद में 3090 बूथ बनाए गए थे। सुबह सात बजे से शुरू मतदान शाम छह बजे समाप्त हो गया। इसके बाद मतदान कर्मी निर्धारित वाहनों से ईवीएम लेकर मतगणना स्थल जंगीपुर मंडी के लिए रवाना हो गए। शाम साढ़े छह बजे के बाद मतदान कर्मी ईवीएम जमा करने के लिए पहुंचने लगे। स्थल से पहले से वाहनों को रोक दिया जा रहा था। ईवीएम लेकर आ रहे मतदान कर्मियों को जहां सीधे प्रवेश दिया जा रहा था। वहीं मंडी परिसर एवं बाहर पुलिस एवं अर्द्ध सैनिक बलों की पर्याप्त तैनाती की गई थी। उनके द्वारा पूर्णत: निगरानी की जा रही थी। विधान सभावार मतदान कर्मियों द्वारा ईवीएम जमा कराया जा रहा था। यह सिलसिला देर रात तक जारी रहा। वहीं ईवीएम मशीन जमा करने तक विभिन्न राजनीतिक पार्टियों के समर्थक मंडी परिसर के आस-पास जमा रहे। हालांकि पुलिस प्रशासन की टीम लगातार मॉनिटरिंग करती रही।
साधन के अभाव में भटकते रहे मतदान कर्मी
गाजीपुर। चुनाव संपन्न कराने के बाद मतदान कर्मी जंगीपुर मंडी स्थित मतगणना स्थल पर ईवीएम जमा कराने में जुटे रहे। आवश्यक कागजी कार्रवाई और ईवीएम जमा करते- करते उन्हें काफी समय लग गया। ड्यूटी से मुक्त होने के बाद मतदान कर्मियों ने सीधे घर जाने के लिए रूख किया। रात काफी हो जाने के बाद वाहन न मिलने की स्थिति में सड़क पर घंटों खड़ा होकर साधन का इंतजार करते रहे। सबसे अधिक दिक्कत का सामना दूर- दराज इलाकों से आने वाले मतदान कर्मियों को उठाना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें