फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: दो वर्ष बाद भी सड़क का निर्माण नहीं हो पाया पूरा

विज्ञापन
विज्ञापन
नंदगंज। क्षेत्र के कुसम्ही कला से चोचकपुर तक जाने वाली सड़क को पिछले आठ माह से गिट्टी और मिट्टी डालकर छोड़ दिया गया है। इससे आवागमन करने वालों को परेशानी हो रही है। दो वर्ष हो चुके हैं, लेकिन अब तक सड़क का निर्माण कार्य पूरा नहीं हो पाया है।
विज्ञापन


कुसुम्हीं कला से मदनहीं-भटौली, चोचकपुर मुख्य मार्ग तक जाने वाली सड़क की लागत 719.01 लाख रुपये हैं। 6.725 किमी लंबी सड़क का निर्माण पूरा नहीं होने के कारण लोग परेशान हैं। ग्रामीण अभियंत्रण विभाग को सड़क का निर्माण कार्य एक नवंबर 2022 में शुरू कर 31 अक्तूबर 2023 तक पूरा करवाना था। लेकिन, अब तक कार्य पूरा नहीं हो पाया है। इसका खामियाजा ग्रामीण भुगत रहे हैं। ग्रामीणों के बीच आस जगी थी कि साल भर के अंदर सड़क निर्माण कार्य पूरा हो जाएगा। लेकिन, ऐसा हुआ नहीं। सड़क पर गिट्टी डालकर रोलर चला दिए जाने के कारण आए दिन लोग दुर्घटना के शिकार हो रहे हैं। इस संबंध में ग्रामीण अभियंत्रण की सहायक अभियंता अमृता सिंह ने बताया कि संबंधित फर्म को डिबार करने के लिए शासन को पत्र लिखा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें