फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: करंट की चपेट में आने से युवा व्यवसायी की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
कासिमाबाद। बरेसर थाना क्षेत्र के अलावलपुर चट्टी पर मंगलवार को करंट की चपेट में आने से युवा व्यवसायी की मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

वीरेंद्र गुप्ता के पुत्र अजय गुप्ता (18) की अलावलपुर चट्टी पर मिठाई, चाय और कोल्ड ड्रिंक की दुकान है। दोपहर करीब 12 बजे अजय गुप्ता पानी पीने के लिए दुकान में रखा फ्रीजर खोलने के लिए अंदर गया। फ्रीजर खोलते समय वह करंट की जद में आ गया। इससे वह अचेत हो गया। कुछ देर बाद एक ग्राहक सामान लेने के लिए दुकान पर पहुंचा और अजय को आवाज देने लगा। लेकिन, कोई उत्तर नहीं आया। इसके बाद जब वह अंदर गया तो देखा तो अजय फ्रीजर का हैंडल पकड़ कर गिरा हुआ था। इसके बाद घटना की जानकारी परिजनों को मिली। परिजन मौके पर पहुंचकर फ्रीजर की लाइन कट करते हुए अजय को अलावलपुर स्थित एक निजी चिकित्सालय में ले गए। वहां चिकित्सकों ने स्थिति गंभीर देख मऊ के लिए रेफर कर दिया। परिजन मऊ लेकर जा रहे थे कि रास्ते में अजय की मौत हो गई। मौत की सूचना मिलते ही अलावलपुर चट्टी पर शोक की लहर दौड़ गई। इस संबंध में थानाध्यक्ष बरेसर शैलेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि मृतक के पिता वीरेंद्र गुप्ता के तहरीर पर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें