फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज से शुरू होगा उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजीपुर। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट की बोर्ड परीक्षा की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन शनिवार से शुरू होगा। इसकी शुचिता बनाए रखने के लिए प्रत्येक केंद्र पर एक-एक पर्यवेक्षक की तैनाती की गई है। सीसीटीवी की निगरानी में होने वाले इस कार्य को सकुशल संपन्न कराने के लिए सभी तैयारी पूरी कर ली गई है।
विज्ञापन

पिछले दिनों संपन्न हुई परीक्षा की कापियों की जांच का कार्य आज से शुरू होगा। इसके लिए जिले में कुल सात मूल्यांकन केंद्र बनाए गए हैं। इनमें राजकीय सिटी इंटर कालेज, राजकीय बालिका इंटर कालेज, इंटर कालेज गहमर, शिवपूजन इंटर कालेज मलसा, शहीद स्मारक इंटर कालेज नंदगंज, अष्ट शहीद इंटर कालेज मुहम्मदाबाद एवं बापू इंटर कालेज सादात हैं। पहले दिन परीक्षकों को मूल्यांकन कार्य से संबंधित दिशा-निर्देशों से अवगत कराया जाएगा। सभी केंद्रों को राजकीय सिटी इंटर कालेज स्थित मानिटरिंग सेल से जोड़ा गया है। यह सेल और मूल्यांकन केंद्र राज्य के मानिटरिंग सेल से जुड़े हैं। हर केंद्र पर सुरक्षा के इंतजाम किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें