फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कड़ी सुरक्षा में हुई नवोदय की प्रवेश परीक्षा

Sat, 07 Feb 2015 11:17 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, गाजीपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
जवाहर नवोदय विद्यालय की कक्षा-6 की प्रवेश परीक्षा शनिवार को कड़ी सुरक्षा के बीच संपन्न हो गई। जिले के पांच परीक्षा केंद्रों पर कराई गई इस परीक्षा में 206 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे। परीक्षा संपन्न होने के बाद सभी उत्तर पुस्तिकाओं को सील कर नोडल सेंटर भेज दिया गया।
विज्ञापन



जवाहर नवोदय विद्यालय की कक्षा-6 की प्रवेश परीक्षा आज आयोजित थी। इस परीक्षा में जिले के विभिन्न विकास खंडों के 3694 अभ्यर्थी पंजीकृत थे। इसके लिए जिले में कुल पांच केेंद्र बनाए गए थे। दिन में साढ़े 11 बजे से डेढ़ बजे तक आयोजित परीक्षा शुरु होने से पहले ही संबंधित केंद्रों पर अभ्यर्थियों के अभिभावकों संग पहुंचने का सिलसिला शुरु हो गया था।

 11 बजते-बजते शहर में स्थित सभी केंद्रों के पास अभ्यर्थियों की भीड़ लग गई। परीक्षा में पंजीकृत 3694 अभ्यर्थियों में से 3488 ही परीक्षा में बैठे, जबकि 206 अनुपस्थित रहे। सबसे ज्यादा एमजेआरपी स्थित केंद्र पर अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे। इस केेंद्र पर 872 में से 53 ने परीक्षा नहीं दी, जबकि 819 उपस्थित रहे।
विज्ञापन


इसी तरह लूदर्स कान्वेंट बालिका कालेज में 618 में 582 ने परीक्षा दी, 36 अनुपस्थित रहे। शाहफैज पब्लिक स्कूल में 524 में 473 उपस्थित एवं 51 अनुपस्थित रहे। राजकीय सिटी इंटर कालेज में 917 में 42 अनुपस्थित रहे। 870 ने परीक्षा दी। इसके अलावा राजकीय बालिका इंटर कालेज में 763 में से 744 अभ्यर्थी उपस्थित एवं 19 अनुपस्थित रहे। परीक्षा की शुचिता बनाए रखने के लिए केंद्रीय पर्यवेक्षकों की ब्लाकवार तैनाती की गई थी।

इसके अलावा मुख्य पर्यवेक्षक के रूप में जवाहर नवोदय विद्यालय के प्रधानाचार्य मोख्तार आलम ने भी विभिन्न परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया। परीक्षा संपन्न होने के बाद सभी उत्तर पुस्तिकाओं को सील कर देर शाम नोडल सेंटर भेज दिया गया।
विज्ञापन




और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें