फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: प्रत्येक ट्रेड में कम से कम 25 विद्यार्थियों के नामांकन अनिवार्य

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजीपुर। राजकीय विद्यालयों में पढ़ने वाले छात्रों को रोजगार से जोड़ने के लिए व्यावसायिक शिक्षा के तहत विभिन्न ट्रेडों में उनको प्रशिक्षण दिया जा रहा है। अब इन विद्यालयों में व्यावसायिक ट्रेडों में छात्रों की संख्या बढ़ाई जाएगी। शासन ने इन विद्यालयों में संचालित रोजगारपरक ट्रेडों में कम से कम 25 छात्र संख्या नामांकन अनिवार्य कर दिया है। जिले के 20 एडेड स्कूलों में इसके संचालन की स्वीकृति मिली है।
विज्ञापन

माध्यमिक विद्यालयों का कायाकल्प करने के साथ ही माध्यमिक शिक्षा में गुणात्मक सुधार लाने के लिए तमाम जतन किए जा रहे हैं। इस क्रम में छात्रों को हुनरमंद बनाकर उन्हें रोजगार से जोड़ने के लिए राजकीय विद्यालयों में व्यावसायिक शिक्षा का संचालन किया जा रहा है। इसके तहत विभिन्न ट्रेडों में उन्हें प्रशिक्षण प्रदान किया जा रहा है। जिले में 28 राजकीय हाईस्कूल और इंटरमीडिएट कालेज संचालित हैं। इनमें से 11 राजकीय विद्यालयों में व्यावसायिक शिक्षा का संचालन किया जा रहा है। इसके साथ ही 20 सहायता प्राप्त विद्यालयों में छात्र-छात्राओं को विभिन्न ट्रेडों में प्रशिक्षित करने के लिए व्यावसायिक शिक्षा के संचालन की स्वीकृति मिली है। अब कम से कम 25 छात्र या विशेष परिस्थितियों में 10 छात्र संख्या का नामांकन अनिवार्य किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें