Encounter in Ghazipur: गाजीपुर के रामपुर मांझा थाना क्षेत्र में फायरिंग कर लोगों में भय फैलाने वाला बदमाश पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपी के पैर में गोली लगी है। देवचंदपुर निवासी कर्मवीर सिंह उर्फ सन्नी सिंह को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। आरोपी ने एक दिन पहले फायरिंग कर भय फैलाने की कोशिश किया था।
प्रभारी निरीक्षक बिंद कुमार ने बताया कि पूछताछ में अभियुक्त ने बताया कि क्षेत्र मे दबदबा व लोगों में दहशत बनाने के लिए पुलिस पर फायरिंग कर भागने का प्रयास किया गया। वह रामपुर मांझा का हिस्ट्रीशीटर भी है। आरोपी के पास से पिस्टल 32 बोर, एक खोखा कारतूस और दो जिंदा कारतूस 32 बोर मय मैगजीन बरामद किया गया है।