मुहम्मदाबाद में भाजपा कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को बच्छलकापुरा-रामपुर
पीपा का पुल चालू कराने की मांग को लेकर धरना दिया। इस दौरान कार्यकर्ताओं
ने इस बाबत राज्यपाल को संबोधित पत्र उपजिलाधिकारी एसडी सिंह को सौंपा।
एसडीएम ने एक सप्ताह के अंदर पुल चालू कराने का आश्वासन दिया। इसके बाद
धरना समाप्त हुआ।
इस मौके पर पूर्व विधायक पशुपतिनाथ राय ने कहा कि
प्रदेश सरकार जनता के समस्याओं की अनदेखी कर रही है। विगत दो वर्षों से पुल
का निर्माण आधा-अधूरा पड़ा है। इससे पुल पर वाहनों के आवागमन में परेशानी
हो रही है। वरिष्ठ नेता वीरेंद्र राय ने कहा कि यह पुल मुहम्मदाबाद
विधानसभा को जोड़ता है।
इस वर्ष पीपे की कमी के चलते दो भागों में उसका
निर्माण कराया गया था। बीच में रेत कट जाने से पुल दो भागों में बंट गया और
आवागमन बंद हो गया। नदी के उस पार खेती करने वाले लोगों को पुल के अभाव
में जान जोखिम में डालकर यातायात करना पड़ रहा है।
उन्होंने पर्याप्त पीपे
की व्यवस्था एवं पुल के दोनों तरफ सोलर लाइट तथा रामपुर की ओर पर्याप्त
मात्रा में चक प्लेट लगाने की मांग की। इस मौके पर प्रमोद राय, कृपाशंकर
राय, रजनीश पांडेय, डा. रमेश राय, राजेश राय बागी, रविंद्रनाथ राय, शशांक
शेखर राय, आलोक, बलिराम वर्मा, बृजबिहारी राय, अशोक राय आदि मौजूद थे।
अध्यक्षता रमापति शास्त्री और संचालन मिथलेश राय ने किया।