फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: जिले में धूमधाम से मनाई सम्राट अशोक की जयंती

विज्ञापन
ढढनी गांव से सम्राट अशोक की जयंती पर निकली बाइक शोभायात्रा में शामिल लोग। संवाद
विज्ञापन
गाजीपुर। शहर सहित जिले के विभिन्न हिस्सों में बृहस्पतिवार को सम्राट अशोक की 2330वीं जयंती धूमधाम से मनाई गई। इस दौरान कहीं लोगों ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर शोभायात्रा निकाली, तो कहीं सभा और विचार गोष्ठियों का आयोजन किया गया। कार्यक्रमों में बड़ी संख्या में लोगों ने उत्साह के साथ भाग लिया।
विज्ञापन

सुहवल क्षेत्र के ढढनी गांव में सम्राट अशोक महान की जयंती पर मुख्य अतिथि संतोष कुशवाहा ने झंडारोहण और राष्ट्रगान के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इसके बाद गांव में स्थापित अशोक स्तंभ और गौतम बुद्ध की प्रतिमा पर पुष्पचक्र अर्पित कर बाइक शोभायात्रा निकाली गई। अंत में यह शोभायात्रा ढढनी गांव पहुंचकर विचार गोष्ठी में परिवर्तित हो गई। औड़िहार क्षेत्र के सैदपुर में भी सम्राट अशोक जयंती समारोह आयोजित किया गया। मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश सहकारी आवास निगम के चेयरमैन आरपी कुशवाहा ने सम्राट अशोक के चित्र पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस अवसर पर जिला सहकारी बैंक के पूर्व अध्यक्ष अजय कुशवाहा, जयप्रकाश कुशवाहा, उपेंद्र मौर्य, अखिलेश उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें