फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: शादी में हर्ष फायरिंग करने वाले 20 शस्त्रधारकों के लाइसेंस निरस्त

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजीपुर। वाराणसी परिक्षेत्र में चलाए गए विशेष कारतूस सत्यापन अभियान के दौरान जिले में बड़े पैमाने पर अनियमितताएं सामने आई हैं। जांच में गाजीपुर के 25 लाइसेंस धारकों द्वारा कारतूस के उपयोग पर नियमों का उल्लंघन करने पर उनके खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन

इनमें 20 शस्त्र धारकों ने शादी, जन्मदिन अन्य आयोजनों के साथ ही जानवर भगाने के िलए भी फायर किया था। वाराणसी परिक्षेत्र के पुलिस उपमहानिरीक्षक वैभव कृष्ण ने बताया कि 20 जनवरी से एक माह तक चले इस अभियान में गाजीपुर समेत जौनपुर और चंदौली में कुल 17 संयुक्त टीमें गठित की गई थीं। टीमों ने लाइसेंसी शस्त्र दुकानों के 01 जनवरी 2024 से 20 जनवरी 2026 तक के अभिलेखों का भौतिक सत्यापन किया और कारतूस खरीदने वालों की जांच की।
डीआईजी के अनुसार, गाजीपुर के थाना नंदगंज क्षेत्र स्थित सिंह मैन्युफैक्चरर का लाइसेंस वर्ष 2020 के बाद नवीनीकरण न कराए जाने का मामला सामने आया। सुरक्षा के मद्देनजर दुकान पर रखे सात शस्त्रों को जब्त कर थाना नंदगंज में जमा करा दिया गया है और लाइसेंस निरस्तीकरण की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन

इसके अलावा जिले में 20 लाइसेंसधारकों द्वारा शादी, त्योहार या अन्य आयोजनों में हर्ष फायरिंग और जानवरों को भगाने के लिए कारतूस के उपयोग की पुष्टि हुई है। वहीं पांच शस्त्रधारकों ने बिना अनुमति फायर परीक्षण किया। इन सभी के शस्त्र लाइसेंस निलंबन या निरस्तीकरण की कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें