फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिया धंसी,

Mon, 08 Feb 2016 12:21 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो (सोनभद्र)
विज्ञापन
विज्ञापन
 कोतवाली क्षेत्र के स्टेशन बाजार स्थित डिगरी नहर पुलिया धंसने से रविवार की भोर में करीब चार बजे धीना की ओर जा रही भूसे से लदी डीसीएम नहर में जा गिरी। इसकी जानकारी होने पर मौके पर पहुंचे स्थानीय लोगों ने डीसीएम पर सवार आठ लोगों को गाड़ी से निकाल कर बचा लिया।
विज्ञापन



स्थानीय निवासियों ने बताया कि कुछ महीने पहले ही इस पुलिया का जीर्णोद्धार किया गया था। लिहाजा पुलिया के धंसने की जांच की जांच होनी चाहिए। भूसे से लदी एक डीसीएम गाड़ी रविवार को भोर में स्टेशन रोड से धीना की तरफ जा रही थी। डिगरी नहर पुलिया पर पहुंचते ही पुलिया धंसने के कारण डीसीएम नहर में पलट गई।


 डीसीएम  पर आठ लोग  सवार थे। डीसीएम पलटने पर सभी चीखने लगे। आवाज सुनकर आसपास के लोग एकत्रित हो गए और डीसीएम का शीशा तोड़कर अंदर फंसे आठ लोगों को निकाला। कुछ लोग तैर कर बाहर निकले।
विज्ञापन



डीसीएम चालक रविन्द्र  कुमार निवासी दरार चक और खलासी मनोज  कुमार निवासी धरवा धामुपुर को काफी मशक्कत के बाद निकाला जा सका। डीसीएम चालक रविन्द्र कुमार ने  बताया कि वे भूसा लेकर धीना से फतेउल्लाहपुर ले जा रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें