फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: ई-रिक्शा की चार्जिंग से बिजली निगम को हर महीने नौ लाख का झटका

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजीपुर। बिजली निगम के आंकड़ों के अनुसार ई-रिक्शा की चार्जिंग के लिए एक भी कनेक्शन नहीं लिया गया है। जबकि नगर क्षेत्र की सड़कों पर 1900 ई-रिक्शा फर्राटा भर रहे हैं। ई-रिक्शा चालक घरेलू कनेक्शन से अथवा चोरी से बैटरी चार्ज कर रहे हैं। इससे बिजली निगम को हर महीने 9.12 लाख रुपये राजस्व का नुकसान हो रहा है।
विज्ञापन

यातायात विभाग की ओर से बीते दिनों नगर में ई-रिक्शा चालकों का सत्यापन किया गया था। इस दौरान 1900 ई-रिक्शा चालकों का सत्यापन किया गया। इससे पता चलता है कि अकेले नगर क्षेत्र की सड़कों पर ही 1900 ई-रिक्शा फर्राटा भर रहे हैं। नियमानुसार ई-रिक्शा चार्जिंग के लिए कॉमर्शियल कनेक्शन लिया जाना चाहिए।
लेकिन, बिल भुगतान से बचने के लिए चालक घरेलू कनेक्शन से ही ई-रिक्शा की बैटरी चार्ज कर रहे हैं। इसका खामियाजा आम उपभोक्ताओं को भुगतना पड़ रहा है।
ओवरलोड व लो-वोल्टेज होने के कारण बिजली आपूर्ति बाधित होती है। चालक अपने ई-रिक्शा की बैटरी को घरेलू कनेक्शन या चोरी से चार्ज कर रहे हैं। इससे लाइनलॉस भी बढ़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें