फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: 30 फीसदी घाटों पर बिजली, बैरिकेडिंग नहीं हुई

विज्ञापन
बैरिकेडिंग विहीन फुलवारी घाट। संवाद
विज्ञापन
गाजीपुर। जिले में डाला छठ महापर्व के लिए लोग तैयारियों में जुट गए हैं। कई गंगा घाटों पर वेदी बनाने का कार्य भी शुरू हो गया है। जिला प्रशासन भी श्रद्धालुओं के सुरक्षा व सहूलियत के मद्देनजर तमाम दावे कर रहा है। लेकिन, तैयारियां आधी-अधूरी दिख रही हैं। जिले में 90 किलोमीटर लंबे गंगा के तटीय क्षेत्र में 51 घाट हैं।
विज्ञापन

इनमें से 30 प्रतिशत यानी 15 से अधिक घाटों पर अभी कोई तैयारी नहीं दिख रही है। बिजली, बैरिकेंडिंग, चेतावनी बोर्ड की व्यवस्था नहीं दिख रही है। प्रशासनिक आंकड़ों के अनुसार पूरे जिले में करीब पांच लाख लोग लोक आस्था के महापर्व डाला छठ में शामिल होते हैं।
अकेले शहर में 25 हजार लोग डाला छठ महापर्व में शामिल होते हैं। शहर में 15 प्रमुख गंगा घाट हैं। ऐसे में पांच लाख लोगों की सुरक्षा प्रशासन के लिए एक चुनौती है। यही कारण है कि जिला प्रशासन की ओर से डाला छठ महापर्व को लेकर कई प्रकार की तैयारियों को अमलीजामा पहनाने की बात कही जा रही है।
विज्ञापन

जिला प्रशासन की ओर से गंगा घाटों पर बैरिकेडिंग, साफ-सफाई, चेजिंग रूम, गोताखोरों व नाविकों की तैनाती तथा उनका मोबाइल नंबर घाट पर अंकित किया जाना, गहरे पानी में न जाने को लेकर चेतावनी बोर्ड आदि चीजें शामिल हैं। 13 नवंबर से नहाय-खाय संग डाला छठ का महापर्व शुरू हो जाएगा। ऐसे में समय बहुत कम हैं, लेकिन उसके सापेक्ष तैयारियों की रफ्तार काफी धीमी दिख रही है।
जिले के प्रमुख गंगा घाट : जिले के प्रमुख गंगा घाटों में ददरी घाट, कलक्टर घाट, पक्का घाट, चीतनाथ घाट, नवापुरा घाट, महादेवा घाट, स्टीमर घाट, पोस्ता घाट, सैदपुर घाट, गहमर घाट, वराह गंगा घाट वराह, वीरपुर, शेरपुर आदि शामिल हैं। इन गंगा घाटों का जनपद में एक प्रमुख स्थान है।

बैरिकेडिंग विहीन फुलवारी घाट। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें