फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महाभियान: 1077 बकाएदारों का काटा गया कनेक्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजीपुर। विद्युत विभाग द्वारा रविवार को जिले में विद्युत विच्छेदन महाभियान चलाया गया। इस दौरान चारों डिवीजन में पांच करोड़ 20 लाख बकाए पर 1077 लोगों को कनेक्शन काटा गया। जबकि बकाए का 43 लाख 55 हजार जमा कराया गया। विभाग की इस कार्रवाई से बकाएदारों में खलबली मची रही।
विज्ञापन

मालूम हो कि 25 अगस्त को पूरे प्रदेश में विद्युत विभाग की तरफ से विद्युत विच्छेदन महाभियान चलाया जाना था। इस अभियान के तहत रविवार की सुबह चारों डिवीजन में अधिकारियों के नेतृत्व में टीम ने चेकिंग करना शुरू कर दिया। नगर के लंका, नौकापुरा, सकलेनाबाद, कचहरी सहित दर्जनों मुहल्लों में टीम में शामिल लोगों ने उपभोक्ताओं को कनेक्शनों की जांच की। नगर एसडीओ शिवम राय ने बताया कि एक करोड़ 33 लाख बकाया था। इसमें से 30 लाख जमा कराया गया। जबकि 267 लोगों का कनेक्शन काटा गय। कनेक्शन विच्छेदन में पीडब्ल्यूडी के चार आफिस, डाक बंगला, इलाहाबाद, पंजाब सिंध बैंक, यूबीआई की तीन शाखाओं, आरटीआई एवं बीएसएनएल के पांच टावरों का भी बकाया जमा न करने पर कनेक्शन काटा गया। टीम में अधीक्षण अभियंता एसएन शुक्ला, एक्सईएन आदित्य पांडेय आदि शामिल थे। उधर विद्युत वितरण खंड प्रथम लालदरवाजा डिवीजन के अंतर्गत मरदह, जखनिया, जंगीपुर, सादात, बिरनो में 270 कनेक्शन काटे गए। डेढ़ करोड़ बकाया था। 31 लोगों ने साढ़े चार लाख जमा किया। विद्युत वितरण खंड तृतीय सैदपुर के अंतर्गत 280 कनेक्शन काटा गया। एक करोड़ 20 लाख बकाया था, साढ़े चार लाख जमा कराया गया। जमानियां संवाददाता के अनुसार, अधिशासी अभियंता महेंद्र मिश्र ने अवर अभियंता स्तर पर छह टीम गठित कर जमानिया कस्बा सहित सब्बलपुर भगीरथपुर ताड़ीघाट दिलदारनगर गांव करहिया आदि में विद्युत विच्छेदन अभियान चलाया। इस दौरान दस हजार से ऊपर के कुल 260 कनेक्शन काटे गए। जबकि चार लाख 55 हजार बकाया का जमा कराया गया। टीम में एसडीओ विजयकृष्ण राव एसडीओ सत्यनारायन प्रसाद जेई इंद्रजीत पटेल जेई तापस कुमार जेई अजय कुमार सिन्हा जेई संतोष मौर्य जेई हर्षित राय जेई राम प्रवेश चौहान शामिल थे।
बकाएदारों में मची रही खलबली
गाजीपुर। विद्युत विभाग की ओर से रविवार को दस हजार से ऊपर के बकाएदारों का कनेक्शन काटने के अभियान से बकाएदारों में खलबली मची रही। सुबह 10 बजे के बाद विभिन्न क्षेत्रों में विभाग की टीम पहुंच गई और चेकिंग अभियान शुरू कर दिया। इससे कई बड़े बकाएदार मकान में ताला लगाकर इधर-उधर खिसक गए। जबकि जो लोग कटिया कनेक्शन से बिजली जला रहे थे, वह आनन-फानन में अपना तार उतारने में जुट गए।
विज्ञापन

कनेक्शन जोड़ा तो होगी एफआईआर
गाजीपुर। अधीक्षण अभियंता एसएन शुक्ला बताया कि 25 अगस्त को पूरे प्रदेश में विद्युत विभाग की तरफ से विद्युत विच्छेदन महाभियान चलाया गया। इस दौरान दस हजार से अधिक के सैकड़ों बकाएदारों का कनेक्शन काटा गया। इस कार्रवाई में कई सरकारी कार्यालय भी शामिल हैं। उन्होंने कहा कि जिन विभागों या लोगों का कनेक्शन बकाए पर टीम की तरफ से काटा गया है। अगर वह विभाग को सूचित किए बगैर दोबारा कनेक्शन जोड़ते हैं तो उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने के साथ ही अन्य विभागीय कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें