गाजीपुर। जिले के दो अलग-अलग थाना क्षेत्रों में विद्युत तार से निकली चिंगारी से बृहस्पतिवार को आठ बीघे गेहूं की फसल जलकर नष्ट हो गई। ग्रामीणों ने किसी तरह आग पर काबू पाया। किसानों ने आरोप लगाया कि विद्युत विभाग की लापरवाही से आग लगने की घटना हुई है।
दिलदरनगर: फुल्ली गांव सभा के शाहपुर गांव के किसान बाबूराम यादव के खेत में से गुजर रहे 440 वोल्ट के तार से निकली चिंगारी से गेहूं की खड़ी फसल में आग लग जाने से दो बीघे पककर तैयार फसल जलकर नष्ट हो गई। ग्रामीणों ने आग पर काबू पाया।
दुबिहा: विद्युत के शार्टसर्किट से डेहमा गांव में 6 बीघे गेहूं की खड़ी फसल जलकर राख हो गई। ग्रामीणों ने किसी प्रकार आग पर काबू पाया। घटना में पातर गांव निवासी अरुण सिंह का दो बीघा, उमाशंकर राम तीन बीघा और कमलावती देवी का एक बीघा फसल जलकर नष्ट हो गई। आग की सूचना पाकर क्षेत्रीय लेखपाल मौके पर पहुंचे और रिपोर्ट तैयार कर उच्चाधिकारियों को सौंप दी। वहीं दूसरी तरफ पशुओं के चारा की भी समस्या खड़ी हो गई है। किसानों ने बताया कि विद्युत विभाग की लापरवाही के चलते यह घटना हुई है।