फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: फूंका मोहम्मद युनूस का पुतला

विज्ञापन
शादियाबाद थाना चौराहा पर मोहम्मद युनूस का पुतले के साथ राष्ट्रीय बजरंग दल के कार्यकर्ता। संवाद
विज्ञापन
शादियाबाद। बांग्लादेश में हिंदुओं की लगातार हो रही हत्याओं और अत्याचारों के विरोध में राष्ट्रीय बजरंग दल कार्यकर्ताओं ने रविवार को भूमि धरिया कुटी से जुलूस निकाला। थाना चौराहा पर बांग्लादेश के अंतरिम सरकार के मुखिया मोहम्मद युनूस का पुतला फूंका।
विज्ञापन

राष्ट्रीय बजरंग दल के जिलाध्यक्ष सूर्यभान पांडेय ने कहा कि भारत के प्रधानमंत्री और भारतीय दूतावास हिंदुओं की सुरक्षा पर उचित दिशा निर्देश दे, नहीं तो राष्ट्रीय बजरंग दल व अंतरराष्ट्रीय हिन्दू परिषद पूरे देश में आंदोलन शुरू करेंगे।भाजपा नेता विजय कुमार कसोधन ने कहा कि बांग्लादेश में छात्र आंदोलन के बाद शेख हसीना सरकार का तख्तापलट होने के बाद से वहां अल्पसंख्यक हिंदुओं पर आत्याचार की घटनाएं आम हो गई हैं। जिलाध्यक्ष यूर्यभान पांडेय ने राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन थाना प्रभारी पवन कुमार उपाध्याय सौंपा। इस मौके पर विजय कश्यप, संगम मोदनवाल, अनिल कसौधन, सूरज गुप्ता, शनि गुप्ता आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें