नंदगंज के चोचकपुर मोड़ के पास लगा जाम। संवाद
- फोटो : सांकेतिक
नंदगंज। बाजार के रविवार की शाम करीब एक घंटा तक आधा किलोमीटर का लंबा जाम लगा रहा। इस जाम में लोगों का पैदल निकलने में भी परेशानी हो रही थी। स्थानीय लोगों की कड़ी मशक्कत के बाद एक घंटे बाद जाम खत्म हो पाया, जिसके बाद सबने राहत की सांस ली। स्थानीय निवासी रमेश शर्मा, विजय कुमार और फहीम ने बताया, नंदगंज के चोचकपुर मोड से शादियाबाद मोड तक सड़क की पटरियों पर सब्जी व फलों की लगी दुकानों की वजह से सड़क की चौड़ाई कम हो गई है। साथ ही बाजार में पहुंचे लोग अपने वाहनों को बेततीब ढंग से सड़क की पटरियों पर खड़े कर खदीकारी के लिए चले जाते हैं। इसकी वजह से अक्सर जाम की समस्या बनी रहती है। इसकी वजह से लोगों को पैदल चलने में भी परेशानी का सामना करना पड़ता है। इसी कारण की वजह से शाम को चार बजे बाजार में जाम लग गया, जिसके बाद दोनों तरफ वाहनों का आधा किलोमीटर का लंबा जाम लग गया। इस दौरान स्थानीय पुलिस के नहीं पहुंचने पर स्थानीय लोगों ने किसी तरह से वाहनों को एक-एक कर निकालकर जाम को एक घंटे बाद पांच बजे खत्म करवाया।