जिला प्रशासन के आदेश पर बीते वर्ष अगस्त में राजेंद्र कुशवाहा के भाई पारस कुशवाहा के प्रबंधन वाले शिक्षण संस्थान बुद्धम शरणम इंटर क\लेज, ग्लोरियस पब्लिक स्कूल आदर्श गांव छावनी लाइन के अलावा फत्तेहउल्लाहपुर डिग्री कालेज की बिल्डिंग और दस भूखंड और छह बाइक, चार लग्जरी वाहन कुर्क किए गए थे। वह कार्रवाई भी गैंगेस्टर एक्ट के तहत हुई थी। उन संपत्तियों की कीमत 12 करोड़ 31 लाख 59 हजार आंकी गई थी।
परीक्षा में नकल की सुविधा मुहैया कराकर मनचाहे परिणाम दिलाने का ठेका लेने वाले रैकेट के काले कारनामे का खुलासा वर्ष 2016 में उस समय हुआ था जब पालीटेक्निक की प्रदेश स्तर पर हुई संयुक्त प्रवेश परीक्षा में उसके विद्यालय के एक ही कमरे के 12 छात्र प्रदेश में टॉप किए थे। जांच के बाद सारा माजरा जब सामने आया तो 28 छात्रों की प्रवेश परीक्षा निरस्त कर दी गई थी। \\
इस मामले में पारस कुशवाहा सहित अन्य जेल भी भेजे गए थे। उनके खिलाफ गैंगेस्टर की कार्रवाई भी हुई थी। यही नहीं बुद्धम शरणम इंटर कालेज में हुई टेट परीक्षा में सामूहिक नकल पकड़ी गई थी। यह कार्रवाई एसटीएफ की वाराणसी यूनिट ने की थी। इस दौरान भी पारस कुशवाहा को जेल जाना पड़ा था।